Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
DAC कोड फेल बताकर हो रही धांधली
सतगावां के ग्रामीणों ने कोडरमा उपायुक्त को आवेदन सौंपकर मरचोई स्थित सौरव इंडेन ग्रामीण वितरक पर सिलेंडर की कालाबाजारी और DAC कोड फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गैस एजेंसी के स्टॉक की आकस्मिक जांच कराते हुए लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
सतगावां: सतगावां इलाके के ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से एक आवेदन जिले के उपायुक्त को देकर सौरव इंडेन ग्रामीण वितरक (मरचोई) द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने एवं लाभुकों को परेशान करने के संबंध में सामूहिक शिकायत की है। दिए गये आवेदन में ग्रामीणों द्वारा उल्लेख्य किया गया है की क्षेत्र की गैस एजेंसी "सौरव इंडेन ग्रामीण वितरक, मरचोई" की गंभीर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और मनमानी से आम लोग काफी परेशानी उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की
उक्त गैस एजेंसी द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं और नियमित लाभुकों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है। उपभोक्ताओं के हक के गैस को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर ब्लैक (कालाबाजारी) में व्यावसायिक रूप से बेच दिया जाता है। आवेदन में कहा गया है की जब भी लाभुक गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो उनके मोबाइल पर बुकिंग और DAC कोड आ जाता है। इसके बाद एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके डिलीवरी को सिस्टम में विफल दिखा दिया जाता है ताकि उस सिलेंडर को बाहर बेचा जा सके।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.



