Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी के डॉ. मनौवर हुसैन की पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित

संस्थान के निदेशक और विभागाध्यक्ष समेत प्राध्यापकों ने डॉ. हुसैन को दी बधाई

Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी के डॉ. मनौवर हुसैन की पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित
डॉ. मनौवर हुसैन की पुस्तक के प्रकाशन पर संस्थान के प्राध्यापकों ने दी बधाई

बीआईटी सिंदरी के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. मनौवर हुसैन द्वारा सह-संपादित पुस्तक ‘एडवांस्ड कोटिंग एंड क्लैडिंग टेक्नोलॉजीज’ का अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन हुआ है। प्रतिष्ठित प्रकाशक CRC Press, Taylor & Francis Group ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया है। डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दीपेन कुमार राजक और डॉ. मनौवर हुसैन ने संयुक्त रूप से पुस्तक का संपादन किया है।

धनबाद: बीआईटी सिंदरी के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. मनौवर हुसैन द्वारा सह-संपादित पुस्तक ‘एडवांस्ड कोटिंग एंड क्लैडिंग टेक्नोलॉजीज’ का प्रकाशन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक CRC Press, Taylor & Francis Group ने किया है। पुस्तक का संपादन डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दीपेन कुमार राजक और डॉ. मनौवर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया है।

पुस्तक में लेजर क्लैडिंग, कोल्ड मेटल ट्रांसफर (सीएमटी), निकेल आधारित एवं हाई-एंट्रॉपी एलॉय कोटिंग्स के साथ मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोटिंग तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई है। इन उन्नत तकनीकों का उद्देश्य मशीनों एवं उपकरणों को उच्च तापमान, घिसाव और संक्षारण से सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनकी कार्यक्षमता तथा सेवा-आयु बढ़ाना है।

पुस्तक में शामिल तकनीकों का ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और बायोमेडिकल जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुप्रयोग है। यह पुस्तक शोधार्थियों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शिक्षकों और इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में उपलब्ध है। पुस्तक अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

डॉ. मनौवर हुसैन की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय, विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रकाश कुमार सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बीआईटी सिंदरी की अकादमिक और शोध गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।

यह भी पढ़ें: बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन प्रोग्राम का पंचम दिवस, पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी