बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन प्रोग्राम का पंचम दिवस, पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

निदेशक प्रो. डॉ. पंकज राय ने दोनों पूर्व छात्रों को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर किया सम्मानित

बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन प्रोग्राम का पंचम दिवस, पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

धनबाद के बीआईटी सिंदरी में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम के पांचवें दिन प्रेरक संवाद और करियर मार्गदर्शन का आयोजन हुआ। झारखंड सरकार की डीआईजी, रजिस्ट्रेशन श्वेता और ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल चित्रंजन कुमार ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने असफलताओं से सीखने, अनुशासन, निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सलाह दी। इसके बाद करियर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और करियर विकास के अवसरों की जानकारी दी गई।

धनबाद: बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), सिंदरी में सत्र 2026–30 के नवप्रवेशित बी.टेक. विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम के पांचवें दिन विद्यार्थियों को प्रेरक संवाद, पूर्व छात्रों के अनुभवों तथा करियर विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

दिवस के प्रथम सत्र में झारखंड सरकार की डीआईजी, रजिस्ट्रेशन, सुश्री श्वेता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने कॉलेज जीवन एवं पेशेवर यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से सीखने, सकारात्मक सोच रखने, अपनी प्रतिभा निखारने तथा क्लबों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय सत्र में ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल, चित्रंजन कुमार ने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सलाह दी। दोनों सत्रों में विद्यार्थियों ने वक्ताओं से संवाद कर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। कार्यक्रम के दौरान दोनों पूर्व छात्रों को संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. पंकज राय द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात दोपहर में सीडीसी (करियर डेवलपमेंट सेंटर) द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र में सीडीसी के चेयरमैन प्रो. डॉ. घनश्याम ने विद्यार्थियों को करियर डेवलपमेंट सेंटर की भूमिका, उपलब्ध अवसरों तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही अपने करियर को लेकर जागरूक एवं योजनाबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) आर. के. वर्मा (चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम), प्रो. (डॉ.) राहुल कुमार (कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम) एवं प्रो. संजय पाल ने समन्वय एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। वहीं, प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम स्वाती मिंज, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय एवं डॉ. निरुपमा तथा छात्र समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी