पिकनिक की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा लापता

सदर थाना क्षेत्र के तड़गू नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

पिकनिक की खुशी मातम में बदली, नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा लापता

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बरैनी पंचायत के घूरनाडीह स्थित तड़गू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंश प्रकाश और धनगरटोली निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके साथ गया तीसरा बच्चा अभी लापता है।

चतरा :  जिले में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि उनके साथ गया तीसरा दोस्त लापता है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार सुबह बरैनी पंचायत के घूरनाडीह स्थित तड़गू नदी में नहाने गए बच्चों में से दो गहरे पानी में डूब गए। एक का शव नदी के अंदर और दूसरे का किनारे से बरामद हुआ। मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंश प्रकाश और धनगरटोली निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। नदी किनारे से दो साइकिलें, तीन जोड़ी चप्पलें और बैग बरामद हुए हैं।

सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है कि बच्चे वहां कैसे पहुंचे। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तीसरा बच्चा नदी में डूबा है या डर से कहीं चला गया है। उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर