Sahebganj News: कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी और ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में लगा रक्तदान शिविर
महिला प्राध्यापिका प्रो. क्रिस्टीना देवगम ने किया रक्तदान
साहिबगंज कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अपील पर प्राध्यापकों, छात्रों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मिसाल कायम की।
साहिबगंज: महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साहिबगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर मदद पहुंचाना था। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से रक्तदान करने की अपील की थी। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग आगे आए और शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान करने वालों में अमरनाथ साह, श्रवण कुमार मोदी, नवीन कुमार, रंजीत यादव, मुकेश कुमार साह, चंदन साह, आकाश कुमार, थॉमस मरांडी, सनोज कुमार शामिल रहे। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. क्रिस्टीना देवगम ने भी रक्तदान कर मिसाल पेश की। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्मकुमारी बरखा, बीके आराधना, बीके रेखा, बीके रंजीत, बीके प्रवीण और सदस्यगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से ब्लड बैंक काउंसलर कृतिका कुमारी, मेडिकल लैब असिस्टेंट रजनी कुमारी, लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार, विजय कुमार यादव एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



