Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अखाद्य रंग मिले लड्डू और हल्दी कराए नष्ट

गुणवत्ता और स्वच्छता पर विभाग की पैनी नजर

Deoghar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अखाद्य रंग मिले लड्डू और हल्दी कराए नष्ट
(देवघर खाद्य सुरक्षा कार्रवाई)

देवघर के तपोवन एवं चोपा मोड़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाकर दर्जनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अखाद्य रंग मिले लड्डू और 9.5 किलोग्राम मिलावटी हल्दी पाउडर को मौके पर नष्ट कराया गया।

देवघर: खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर की टीम ने शुक्रवार को तपोवन एवं चोपा मोड़ क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं किराना दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में शिवम स्टोर, कन्हैया यादव, मनीष कुमार, गुप्ता टी स्टॉल, रुद्र नारायण, बसुदेव साहा, रवि यादव होटल, मां दुर्गा होटल, पवन टी स्टॉल, जितेंद्र स्टोर, पंचानन होटल, खुशबू होटल, राहुल होटल, राजू मिष्ठान भंडार, संकन मिष्ठान भंडार, नीरज किराना स्टोर, मां गीता स्टोर, ज्ञानी जनरल स्टोर, के.एस. मसाला एवं आदित्य होटल समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान राजू मिष्ठान भंडार से 2 किलोग्राम लड्डू बरामद किए गए, जिनमें अखाद्य रंग के प्रयोग की पुष्टि होने पर उन्हें नष्ट कराया गया। वहीं, नीरज किराना स्टोर से 9.5 किलोग्राम हल्दी पाउडर में भी अखाद्य रंग के प्रयोग के कारण उसे नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग या अन्य प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

विभाग की ओर से कहा गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर