रांची में 23 अगस्त को झारखंड रेरा सेमिनार, हितधारकों को अधिनियम की बारीकियों पर मिलेगा मार्गदर्शन
रेडिसन ब्लू होटल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा कार्यक्रम
झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण की ओर से रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यावहारिक पहलुओं को लेकर 23 अगस्त 2026 को रांची में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रेडिसन ब्लू होटल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
रांची: झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (झारखंड रेरा) द्वारा रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची के रेडिसन ब्लू होटल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
रियल एस्टेट अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी
सेमिनार में रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, परियोजना पंजीकरण, प्रमोटर एवं आवंटियों के अधिकार एवं दायित्व, अनुपालन प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा अन्य नियामकीय पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।इंटरैक्टिव सत्र में सवालों का मिलेगा जवाब

पारदर्शिता और विश्वास मजबूत करने पर जोर
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








