आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के नारों से गूंज उठा हरमू कार्यालय

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
(आजसू पार्टी रांची ध्वजारोहण)

रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत समेत कई नेताओं ने ध्वजारोहण कर समृद्ध झारखंड और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू, रांची में पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और देशभक्ति के नारों से पार्टी कार्यालय का वातावरण गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। नेताओं ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ समृद्ध झारखंड और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान, हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, संतन मेहता, अमित यादव, प्रताप सिंह सहित पार्टी के अनेक गणमान्य पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में देश के प्रति समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और झारखंड को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Vidhansaha : झारखंड विधानसभा में सदस्यों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर नाराज, बोले- सवाल पूछने वाले समय पर सदन में रहें

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर