Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष

अभिभावकों ने ली शैक्षणिक विकास पर चर्चा

Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
(उधवा स्कूल समिति पुनर्गठन)

साहिबगंज के उधवा प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मुखिया धनी पहाड़ीन की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ। सर्वसम्मति से वसीम रेजा को अध्यक्ष और नमिता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

साहिबगंज: उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पतौड़ा पंचायत की मुखिया धनी पहाड़ीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया। समिति का अध्यक्ष वसीम रेजा और उपाध्यक्ष नमिता देवी को बनाया गया।

बैठक में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां और पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड संसाधन कर्मी इंतखाब आलम मौजूद थे। विद्यालय के पोषक क्षेत्र से आए दर्जनों अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के बेहतर संचालन और शैक्षणिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Jharkhand Govt Ad
नई समिति में कमेला बीबी, फातेमा बीबी, जोशनारा बीबी, सोनी बीबी, तसनार खातून, साजेदा खातून, सबीना खातून, मीरा बीबी, आलम शेख, नेहाल अंसारी, राजन रजवाड़, दुर्गा किस्कू, मंगल लोहारा, जयराम रिक्ख्यासन, मीनू शेख, मो. यासिन शेख और याहिया आलम को सदस्य बनाया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसीम रेजा ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए वे अपनी जिम्मेदारी का शत-प्रतिशत निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उपाध्यक्ष नमिता देवी ने कहा कि नव गठित समिति के सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ विद्यालय के बेहतर विकास के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

बैठक के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नवगठित समिति को बधाई दी और विद्यालय हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। मौके पर शिक्षक हबीबुर रहमान, रौशन कुमार, तारीक अनवर, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज शेख, मो. सलीम, मो. जमीरुल इस्लाम, आरिफ आलम, इंजमूल हक, ताहिर शेख, बबलू शेख सहित कई स्थानीय ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ली गई ईमानदारी की शपथ
Sahebganj News: उधवा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वसीम रेजा बने अध्यक्ष
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति हुई बेहद गंभीर