Sahibganj News: झारखंड शिक्षा परियोजना का आदेश: साहिबगंज के 232 विद्यालयों का तीन दिवसीय ऑडिट

4 से 6 अगस्त तक प्रखंडवार तय किया गया अंकेक्षण कार्यक्रम

Sahibganj News: झारखंड शिक्षा परियोजना का आदेश: साहिबगंज के 232 विद्यालयों का तीन दिवसीय ऑडिट
साहिबगंज में 232 विद्यालयों का वैधानिक अंकेक्षण 4 अगस्त से शुरू होगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

झारखंड शिक्षा परियोजना, साहिबगंज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के 232 विद्यालयों के वैधानिक अंकेक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। यह ऑडिट 4 से 6 अगस्त 2026 तक पुलिस लाइन स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में होगा। सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी शिक्षकों को कैशबुक, पासबुक, वाउचर और अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साहिबगंज:  झारखंड शिक्षा परियोजना, साहिबगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के वैधानिक अंकेक्षण को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 232 विद्यालयों का अंकेक्षण 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक पुलिस लाइन स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में किया जाएगा।    

संबंधित सभी प्रभारी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्धारित तिथि पर विद्यालय का लेखा-जोखा, अभिलेख वाउचर, कैशबुक, पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 अगस्त को साहिबगंज, मंडरो एवं बोरियो प्रखंड, 5 अगस्त को बरहेट, पतना, एवं बरहरवा तथा 6 अगस्त को उधवा, राजमहल एवं तालझारी प्रखंड के विद्यालयों का अंकेक्षण होगा।

Jharkhand Govt Ad
जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से ऑडिट कराते हुए हस्ताक्षरित तुलन पत्र समय पर जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य परियोजना कार्यालय को अंतिम प्रतिवेदन समय पर भेजा जा सके। कार्यालय ने यह भी कहा है कि अंकेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, इसीलिए सभी प्रभारी समय से सभी दस्तावेज दुरुस्त कर के पहुंचें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है 15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
Crime News: गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत