झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम

रांची में सामान्य से महज दो प्रतिशत कम वर्षा, पिछले 24 घंटे में 52 मिमी बारिश

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम

झारखंड में मानसून सीजन के दौरान बारिश सामान्य के करीब पहुंच गई है। 14 अगस्त तक राज्य में 535.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 35% अधिक और गढ़वा में 55% कम बारिश हुई।

रांची। झारखंड में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति अब सामान्य के करीब पहुंच गई है। राज्य में एक जून से 14 अगस्त तक 535.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य वर्षा 650.2 मिलीमीटर से 18 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश को सामान्य वर्षा की श्रेणी में माना जाता है।

राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। वहीं गढ़वा में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई, जहां वर्षा सामान्य से 55 प्रतिशत कम है।

राजधानी रांची में भी बारिश की स्थिति लगभग सामान्य बनी हुई है। यहां अब तक सामान्य से महज दो प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 52 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बरवाडीह में एक दिन में 318 मिमी बारिश

Jharkhand Govt Ad
इस मानसून सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 318 मिलीमीटर बारिश बरवाडीह में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा खूंटी में 70 मिलीमीटर, लोहरदगा में 110 मिलीमीटर, लातेहार में 45 मिलीमीटर, सरायकेला में 36 मिलीमीटर, चाईबासा में 30 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 31 मिलीमीटर और डाल्टनगंज में भी 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में घने और काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय भी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 26.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत