चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता

हादसे में 18 मजदूरों के घायल होने की सूचना, तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टीआरटी टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हुआ। सात मजदूरों की मौत और तीन के लापता होने की सूचना है। झारखंड सरकार श्रमिकों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है।

रांची: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के अन्य जिलों के कुछ श्रमिक इस परियोजना में काम कर रहे थे। हादसे के दौरान कुछ श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना है। हालांकि, झारखंड के कितने श्रमिक फंसे हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई श्रमिक अंदर फंस गए। हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। तीन मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

Jharkhand Govt Ad
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी टनल में लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर हादसा होने की जानकारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय टनल के भीतर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा सुरंग में भर गया।

रेस्क्यू टीमें मलबा हटाकर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं, झारखंड सरकार संबंधित श्रमिकों की स्थिति की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों तक सही सूचना पहुंचाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़

हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार हो रहे हादसों और श्रमिकों के फंसने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम बार-बार सामने आ रहे हैं। ऐसे हादसे पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को लेकर सावधान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित चमोली की इस परियोजना में काम करने गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से जुड़ी जानकारी साझा करें। राज्य सरकार ने श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1800-3456-526
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर : 9470132591, 9431336472, 9431336427

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य के हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
आज़ादी दिवस से पहले तीन बहनों ने भारत के साइलेंट विलेज की छतों पर लगाया तिरंगा
Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत