Sahebganj News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

एनसीसी कैडेट्स और मातृशक्ति ने दिखाया उत्साह

Sahebganj News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
(साहिबगंज भव्य तिरंगा यात्रा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत साहिबगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद चौक से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर संपन्न हुई इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, नेताओं और आम नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ हिस्सा लिया।

साहिबगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए गुरुवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय देशभक्ति के रंग में डूब गया। भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज जिला के तत्वावधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों हाथों में लहराता तिरंगा और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के सागर में बदल दिया। जिला अध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी और आम नागरिक भी कंधे से कंधा मिलाकर चले।

यात्रा की शुरुआत शहीद चौक से हुई। यहां सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा शहर के निर्धारित मार्गों से गुजरी। रास्ते में पड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए गए। यात्रा का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र निर्माताओं को याद कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

Jharkhand Govt Ad
 यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद, कृपानाथ मंडल और धर्मेंद्र कुमार शामिल हुए। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं है। इसमें देश का गौरवशाली इतिहास, शहीदों का त्याग और 140 करोड़ भारतीयों की एकता बसती है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मकसद इसी राष्ट्रीय भावना को हर घर तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन  

यात्रा की सबसे खास बात युवाओं और विद्यार्थियों का जोश था। एनसीसी की टुकड़ी अनुशासित कदमों से आगे चल रही थी। हाथों में तिरंगा लिए मातृशक्ति भी पीछे नहीं थी। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री साखलू सोरेन और सह-संयोजक धनंजय कुमार मंडल रहे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल सहित सोनेलाल ठाकुर, राजेश मंदक, नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Sahibganj News: फेरी सेवा बंद, ओवरलोड नावों में 'मौत का सफर' करने को मजबूर हजारों यात्री

15 अगस्त से पहले निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा ने साहिबगंज को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति लेकर चल रहे लोगों ने एक ही संदेश दिया - राष्ट्र पहले, राष्ट्र सर्वोपरि।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती
Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब
Ranchi News: डीएसपीएमयू में 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता संपन्न, अनस आलम बने विजेता
Pakur News: महेशपुर में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक राज्यों के अधिकारों को छीनने की साजिश: दीपिका पांडेय सिंह
सीसीएल और एसबीआई की पहल, दिवंगत महेश साव के परिवार को मिली ₹1 करोड़ सहायता
Sahebganj News: 'माय भारत' संस्था द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित