Ranchi News: डीएसपीएमयू में 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता संपन्न, अनस आलम बने विजेता
कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी ने किया संबोधित
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में 'कोडर्स हब' द्वारा आयोजित 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर की अध्यक्षीय मौजूदगी में संपन्न इस प्रतियोगिता में अनस आलम प्रथम स्थान पर रहे।
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में 13 अगस्त को 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बीसीए विभाग के मार्गदर्शन में 'कोडर हब डीएसपीएमयू (Coder's Hub DSPMU) द्वारा आयोजित इस मेगा टेक-इवेंट में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों (BCA, BSc. IT, MCA, BSc. Electronics के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर के अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन का एक महत्वपूर्ण सार बताते हुए कहा, "जिस प्रकार कोडिंग में, महज एक 'सेमीकोलन' (;) के नहीं होने से पूरा प्रोग्राम काम करना बंद कर देता है, ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों के पास ज्ञान होने के अलावा उनका अनुशासित होना भी अंतिम सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सप्लतापूर्वक करने की नींव अनुशासन से ही होती है। उन्होंने नवाचार (Innovation) और तकनीकी क्षेत्र मे विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।

यह पूरी प्रतियोगिता तीन चरणों में संचालित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की कोडिंग क्षमता , प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीमवर्क और एआई कौशल को मानक माना गया। यह तीन चरण थे, डीबगिंग प्रतियोगिता Debugging Challenge, एआई इमेज जेनरेशन - AI Image Generation) और तीसरा चरण (डीएसए शोडाउन - DSA Showdown का रहा। काफी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी निभाया। प्रतियोगिता के अंतिम विजयी प्रतिभागी निम्नलिखित रहे।
प्रथम स्थान: अनस आलम, द्वितीय स्थान: मनीष कुमार गंजू और तृतीय स्थान: युवराज सिंह को प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर और को-ऑर्डिनेटर डॉ. नमिता लाल द्वारा 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. धर्मराज कुमार ने सभी प्रतिभागियों तथा 'कोड जैम 2026' के आयोजकों को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर डॉ जीसी बास्के, डॉ धर्मराज कुमार तथा आयोजन को सफल बनाने वाले विद्यार्थियों की मौजूदगी रही। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







