राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें: आदित्य साहू

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित दमन के खिलाफ झारखंड एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में उठाई आवाज

राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें: आदित्य साहू
संसद परिसर में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करते एनडीए सांसद

झारखंड में JPSC-JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड एनडीए और ओडिशा के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

रांची: संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में  झारखंड के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए गए बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ झारखंड एनडीए सहित ओडिशा के सांसदों द्वारा हाथों में राहुल गांधी के खिलाफ तल्खियां पकड़े हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। सांसदों के द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी से दिल्ली एवं झारखंड में दो अलग अलग मापदंड को लेकर जवाब मांगा गया। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर राज्य सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर एक बार नहीं कई बार लाठीचार्ज किया जाता है। आश्चर्य की बात है कि राहुल गांधी द्वारा दिखावे के ट्वीट के बाद तो झारखंड की पुलिस पहले से भी अधिक क्रूर हो गई और रात के अंधेरे में छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। झारखंड के छात्रों पर लाठियां बरसती रहीं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें छात्रों के अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है। साफ है कि झारखंड में जो कुछ हुआ, इसके जिम्मेवार सीधे तौर पर राहुल गांधी हैं। छात्राओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए, मीडिया वालों को भी नहीं छोड़ा गया। 

Jharkhand Govt Ad
 साहू ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस दोहरा चरित्र अपनाए हुए हैं। दिल्ली में तो ये लोग खूब शोर मचाते हैं और झारखंड के मामले पर चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में jmm के नेतृत्व में हेमंत सरकार चल रही है। छात्रों की तो एक ही मांग है कि कांग्रेस झामुमो सरकार में पिछले सात साल में जेपीएससी , जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही परीक्षा सहित जो भी भर्ती परीक्षा हुई है, उसकी सीबीआई जांच कराई जाए। राहुल गांधी दूरभाष पर छात्रों से बात करते हैं लेकिन कभी भी छात्रों के इस डिमांड को लेकर राज्य सरकार पर दबाव नहीं डालते। राहुल गांधी को इस मामले में तो हेमंत सरकार से दो टूक बात करनी चाहिए कि छात्रों की जो जायज डिमांड है उसको सरकार तुरंत पूरा करे या फिर हम सरकार से समर्थन वापस लेते हैं। लेकिन वे ऐसा इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस और राहुल गांधी तो झारखंड में सत्ता की मलाई खा रहे हैं और वहां के सारे भ्रष्टाचार के काले कारनामे में बराबर के साझीदार हैं। 

उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को भी संसद के अंदर बाहर एनडीए के सांसदों ने झारखंड में बच्चों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए मार्च किया था। पूरा एनडीए मजबूती के साथ बच्चों के साथ खड़ा है। छात्रों की आवाज़ को लाठी और दमन के बल पर दबाया नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

साहू ने कहा कि आधी रात को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची स्थित आंदोलन स्थल पर डीसी और एसएसपी सहित भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलनरत छात्रों की बिजली काटना और उन्हें जबरन हटाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। भाजपा नेताओं के रात में धरना स्थल पहुंचते ही प्रशासन का पीछे हटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार दमन के बल पर आंदोलन को कुचलना चाहती है। हेमंत सोरेन सरकार यह समझ ले कि छात्रों की आवाज को आधी रात के अंधेरे में दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: JPSC नियुक्ति घोटाले के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव, जेपी पांडेय ने सीबीआई जांच की मांग की

उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है छात्रों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। युवाओं के हक और न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है।

प्रदर्शन के दौरान सांसद झारखंड में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज पर राहुल गांधी जवाब दो, झारखंड में छात्रों पर हुई अमानवीयता पर राहुल गांधी जवाब दो, झारखंड में छात्रों पर हुई हिंसा पर राहुल गांधी जवाब दो, झारखंड में छात्रों पर हुए अन्याय पर राहुल गांधी जवाब दो, झारखंड में छात्रों पर हुई क्रूरता पर राहुल गांधी जवाब दो आदि नारे लिखे तल्खियों को पकड़े हुए थे।

इस दौरान निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ  प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह सहित ओडिशा के सांसद भी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन
Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
Jharkhand Politics News: राहुल गांधी पर आदित्य साहू के आरोपों का कांग्रेस मंत्रियों ने किया खंडन
Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
Sahibganj News: रेलवे हाई स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 19 छात्रों ने सुरों से जगाया देशप्रेम
पुस्तक संस्कृति और पुस्तकालय: किताबें कुछ कहना चाहती हैं
Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे
राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें: आदित्य साहू
Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Sahibganj News: आखिर कब तक हादसों का इंतजार? कब बनेगी बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क डबल लेन?