Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों ने शुरू किया बाबा वैद्यनाथ का जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह 4:07 बजे मंदिर के गर्भगृह का पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों के लिए जलार्पण शुरू हुआ।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन मंगलवार अहले सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः 04:07 बजे मंदिर के गर्भगृह का पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों के लिए जलार्पण का क्रम शुरू हो गया। पट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन "बोल बम" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव के साथ कतारबद्ध होकर जलार्पण के लिए आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं के चेहरों पर बाबा के दर्शन और जलार्पण की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी। रूट लाइन में लगातार शिवभक्तों का प्रवाह बना रहा।

श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा पर जलार्पण कर सकें तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Related Posts


Latest News







