Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत

RTI से मिले रेलवे के जवाब में कहा गया- ट्रेन विस्तार को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया

Sahibganj News:  भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार को लेकर वायरल दावे की पड़ताल में नहीं मिला आधिकारिक प्रस्ताव।

सोशल मीडिया पर भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस का साहिबगंज तक विस्तार किए जाने और सप्ताह में पांच दिन ट्रेन चलने का दावा वायरल हो रहा है। इस दावे की पड़ताल में सामने आया कि रेलवे की ओर से अभी तक इस ट्रेन को साहिबगंज तक विस्तारित करने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

साहिबगंज : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दावा वायरल है कि भागलपुर–मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार अब साहिबगंज तक किया जाएगा और यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस खबर को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह भी देखा गया।

लेकिन आरटीआई के माध्यम से मिली आधिकारिक जानकारी ने इस दावे की हवा निकाल दी है। आईटीआई से प्राप्त जवाब के अनुसार, रेलवे की ओर से इस ट्रेन के साहिबगंज तक विस्तार को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। इस मामले की पड़ताल के लिए रेलवे के विभिन्न सूचना स्रोतों, आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला गया। लेकिन कहीं भी ट्रेन विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन, प्रेस रिलीज या स्वीकृति नहीं मिली। रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार, फिलहाल ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है। फिलहाल साहिबगंज तक सप्ताह में पांच दिन जनसेवा एक्सप्रेस चलाने का दावा आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन
Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
Jharkhand Politics News: राहुल गांधी पर आदित्य साहू के आरोपों का कांग्रेस मंत्रियों ने किया खंडन
Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
Sahibganj News: रेलवे हाई स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 19 छात्रों ने सुरों से जगाया देशप्रेम
पुस्तक संस्कृति और पुस्तकालय: किताबें कुछ कहना चाहती हैं
Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे