साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेद व्यास जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
साहिबगंज: जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में महर्षि वेद व्यास जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव शशि जाजोदिया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, सदस्य केशो तिवारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने महर्षि वेद व्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मृदुला सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि शिष्य के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण कर उसे समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की शिक्षा देते हैं।

जयंती समारोह में आचार्य अजय कुमार साह, अजीत कुमार मालवीय, कल्याण भंडारी, वेद प्रकाश, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, टीनू पाण्डेय, सोनी कुमारी, क्रिस्टीना मुर्मू, नंदनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित थे।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

