Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर

कटोरिया-बांका स्थित सिवान धर्मशाला के पास लगाया जाएगा सेवा शिविर

Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
श्रावणी मेला 2026 के दौरान कटोरिया स्थित कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आयोजित होने वाले निःशुल्क सेवा शिविर की जानकारी देते आयोजक।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए चौधरी सेवा संघ एवं शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कटोरिया-बांका स्थित कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक संचालित होगा।

देवघर : कटोरिया  श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से कांवरिया पथ स्थित सिवान धर्मशाला के समीप, कटोरिया-बांका में चौधरी सेवा संघ एवं शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट, रातू रोड के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा शिविर 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगा।

शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क आवास, भोजन, दवाई, मालिश सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही रात्रि जागरण के लिए प्रतिदिन भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे शिवभक्तों को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो सके।

आयोजकों ने बताया कि इस सेवा कार्य में झारखंड के विभिन्न जिलों से चौधरी, कलवार एवं कलाल समाज के सेवादार तन, मन और धन से योगदान देकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। शिविर का उद्घाटन 30 जुलाई को धनबाद के पूर्व महापौर शेखर अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य राजीव जैसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राकेश चौधरी (रांची), जितेंद्र चौधरी (देवघर), ध्रुव प्रसाद साह (देवघर) एवं भोला प्रसाद चौधरी (भागलपुर) ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्य से जुड़ने की अपील की।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा

वक्ताओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से इस सेवा अभियान में भागीदारी निभाने और श्रद्धालुओं की सहायता कर धार्मिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Sahibganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में साहिबगंज के 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दी बधाई
Deoghar News: कांवरिया पथ पर चौधरी सेवा संघ व शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क सेवा शिविर
Deoghar News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दुम्मा बॉर्डर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र और टोटो,एम्बुलेंस सेवा शुरू
सदर अस्पताल साहिबगंज के रक्त कोष में 18 यूनिट रक्त उपलब्ध, जारी हुई नई सूची
Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत