शिवभक्त
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे। Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा
Published On
By Anshika Ambasta
लावालौंग एवं पांकी क्षेत्र के शिवभक्त प्राचीन मंझौली शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शिवभक्त पहले सुलतानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे। Chatra News: रामपुर-हेठदोहर से शिवभक्तों का जत्था देवघर रवाना, सुल्तानगंज से जल भर 105 किमी करेंगे कांवर यात्रा
Published On
By Suman Kumari
लावालौंग प्रखंड की रिमी पंचायत के रामपुर और हेठदोहर गांव से सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय देवी मंदिर और भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। Shravani Mela News: दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.69 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Published On
By Mohit Sinha
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान दूसरी सोमवारी पर देवघर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट सुबह 4:12 बजे खुलने के बाद जलार्पण शुरू हुआ। दिनभर में कुल 3,69,449 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित किया। Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 आजसू पार्टी ने देवघर में लगाया कांवरिया सेवा शिविर
Published On
By Susmita Rani
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में आजसू पार्टी जिला कमेटी ने श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य और केंद्रीय सचिव राजा साहनी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में फल, जूस, पेयजल, जलपान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों और स्वयंसेवकों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता भी प्रदान की। Deoghar News: पहली सोमवारी पर मधुपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव
Published On
By Susmita Rani
सावन माह की पहली सोमवारी पर मधुपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। Deoghar News: प्रथम सोमवारी से पहले महापौर ने कांवरिया रूटलाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की प्रथम सोमवारी से पहले देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने कांवरिया रूटलाइन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Giridih News: सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने शिवगंगा में स्नान कर चंद्रकूप से जल उठाया और बाबा झारखंडी नाथ का जलाभिषेक किया। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। Jharkhand News: तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में परोसा भोजन
Published On
By Mohit Sinha
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा संचालित सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Published On
By Mohit Sinha
सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय हो गई। पहाड़ी मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। Giridih News: श्रावण की पहली सोमवारी पर गिरिडीह के शिवालयों में उमड़ी आस्था, लंबी कतारें
Published On
By Susmita Rani
श्रावण माह की पहली सोमवारी पर गिरिडीह के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। Shravani Mela 2026: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा बासुकीनाथ धाम, लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
Published On
By Mohit Sinha
श्रावण मास की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिवभक्तों ने "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 