Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा

‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से लावालौंग-पांकी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा

Chatra News: मंझौली शिव मंदिर में जल अर्पित कर कांवरियों ने शुरू की बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा

लावालौंग एवं पांकी क्षेत्र के शिवभक्त प्राचीन मंझौली शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शिवभक्त पहले सुलतानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे।

चतरा:  प्राचीन शिव मंदिर मंझौली में पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने के बाद लावालौंग एवं पांकी क्षेत्र के शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कांवर यात्रा में युवा समाजसेवी पप्पू कुमार यादव, बंटी सिंह, हेमंत यादव, शुभम यादव, अजीत गुप्ता, प्रकाश चौरसिया, सोनू यादव, मुनेश यादव, चंदन गुप्ता, शिवम सिंह और मुकेश यादव समेत अन्य शिवभक्त शामिल हैं।

सभी श्रद्धालु सुलतानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और वहां से करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा कर देवघर पहुंचेंगे। बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पवित्र गंगाजल अर्पित करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों के रवाना होने से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जयकारों के बीच शिवभक्त पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर रवाना हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत