Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्री पाठ के बीच शिवलिंग का कराया गया रुद्राभिषेक

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

गिरिडीह के जमुआ स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने मंगलवार को सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक ब्राह्मणों ने रुद्री पाठ और मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद महाआरती में भी थाना प्रभारी दंपती शामिल हुए।

गिरिडीह: हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने मंगलवार को सपरिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा मंदिर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वैदिक ब्राह्मणों की मंडली ने रुद्री पाठ के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया। थाना प्रभारी व उनकी धर्मपत्नी ने पूजा-अर्चना के बाद महाआरती में भी भाग लिया।

Jharkhand Govt Ad
पूजा-अर्चना के उपरांत थाना प्रभारी की ओर से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। थाना प्रभारी महेश चंद्रा और उनकी धर्मपत्नी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा।

भंडारे में महाप्रसाद बनाने और वितरण में पवन द्विवेदी, उदय द्विवेदी, रामेश्वर मंडल, बासुदेव मंडल, अजीत दुबे, पवन राम, उज्ज्वल कुमार, राहुल राम और प्रदीप पंडा ने सहयोग किया। पूजा का विधि-विधान नरेश पंडा और आशुतोष पंडा ने संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

यह भी पढ़ें: Giridih News: योगीटांड़ में सड़क धंसने का खतरा, भूमिगत गोफ भरने के लिए कोयला मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक