Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता

उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया विधिवत शुभारंभ

Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता
(आदिवासी दिवस फुटबॉल)

विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव पर गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और सीनियर वर्ग में गिरिडीह कॉलेज ने जीत हासिल की। उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

गिरिडीह: विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के अवसर पर युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने तथा आदिवासी समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गिरिडीह स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-17 एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं खेल टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

अंडर-17 वर्ग में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, एच.ई. हाई स्कूल, बेंगाबाद एफसी, ईएमआरएस प्लांज, कार्मेल हिंदी स्कूल, होली क्रॉस स्कूल एवं डीएमएस डोमासांगी की टीमों ने भाग लिया। वहीं सीनियर वर्ग में ईएमआरएस प्लांज, एच.ई. हाई स्कूल, ए.डब्ल्यू.एस. बरगंडा एवं गिरिडीह कॉलेज की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त, गिरिडीह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, नगर आयुक्त, गिरिडीह, सहायक समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साथ ही, आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव महत्वपूर्ण पहल है। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारंभ का संदेश दिया गया। उपायुक्त ने मैदान में पहुंचकर प्रथम मैच में शामिल खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए

अंडर-17 वर्ग में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बना विजेता...

अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में ईएमआरएस प्लांज एवं स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, गिरिडीह के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, गिरिडीह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मो. हित हेम्ब्रम को बेस्ट प्लेयर चुना गया।

सीनियर वर्ग में गिरिडीह कॉलेज ने हासिल की जीत...

सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में एच.ई. हाई स्कूल एवं गिरिडीह कॉलेज की टीम आमने-सामने रही। कड़े एवं रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए अजेंद्र मुर्मू को बेस्ट प्लेयर चुना गया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित...

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ट्रॉफी वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया। ट्रॉफी वितरण समारोह में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां
Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच
Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता
झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना हेतु दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित
Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल