Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम

81 फीट लंबे कांवर हादसे के बाद जागे अफसर

Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
(समाचार का असर)

नोनीहाट में 81 फीट लंबे कांवर के बिजली तारों की चपेट में आने से बचे हादसे की खबर 'समृद्ध झारखण्ड' में प्रमुखता से छपने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। विभागीय टीम ने नोनीहाट चौक से बंगालीटोला तक झुके हाईटेंशन तारों को पोल पर एक्सटेंशन लगाकर सुरक्षित ऊंचाई तक पहुंचा दिया है।

नोनीहाट: रविवार सुबह नोनीहाट बाजार में 81 फीट लंबे कांवर के साथ बासुकिनाथ धाम जा रहे कांवरियों का जत्था लटके हुए बिजली तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। उत्तरवाहिनी कहलगांव से गंगाजल लेकर बासुकिनाथ धाम जा रहे कांवरियों के जत्थे के डीजे वाहन में स्पार्किंग होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी थी। घटना को लेकर कांवरियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश था तथा लटके हुए बिजली तारों को दुरुस्त कराने की मांग जोर पकड़ रही थी। 

इस गंभीर समस्या को समृद्ध झारखण्ड दैनिक हिन्दी अख़बार ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। विभागीय टीम ने नोनीहाट चौक से लेकर नोनीहाट बाजार होते हुए बंगालीटोला तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर हाईटेंशन तार खतरनाक तरीके से नीचे झुके हुए पाए गए। 

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद पोल पर अतिरिक्त एक्सटेंशन लगाकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई तक ले जाने का कार्य शुरू किया गया।बिजली विभाग की टीम ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर तारों को ऊंचा करने का काम युद्धस्तर पर पूरा किया। विभाग की त्वरित कार्रवाई से कांवरिया पथ पर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि समय रहते बिजली तारों की समस्या का समाधान होने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गयी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां
Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच
Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता
झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना हेतु दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित
Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल