सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
गिरिडीह स्थित सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका) में इको क्लब इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी और नवचयनित एसएमसी अध्यक्ष पिंकी देवी मौजूद रहीं।
गिरिडीह: सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में 27 जुलाई 2026 को विद्यालय की इको क्लब इकाई के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी एवं नवचयनित एसएमसी अध्यक्ष पिंकी देवी की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व इको क्लब प्रभारी संजीव विश्वकर्मा ने किया। विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, “जीवन का आधार है वायु और पेड़-पौधे ही हमें देते हैं प्राणवायु।”


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

