गिरिडीह में SIR-2026 के तहत 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, 18 और 20 जुलाई को मिलेगा गणना प्रपत्र

गिरिडीह में SIR-2026 के तहत 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, 18 और 20 जुलाई को मिलेगा गणना प्रपत्र
गिरिडीह में SIR-2026 अभियान के तहत मतदान केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गिरिडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्र के 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR-2026) के तहत शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 जुलाई एवं 20 जुलाई, 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल 185 मतदान केंद्रों पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विशेष शिविर संचालित होंगे।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बी.एल.ओ., बी.एल.ओ. सुपरवाइजर एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में गणना प्रपत्र उपलब्ध रहें तथा प्रत्येक मतदाता को प्रपत्र प्राप्त करने, उसे सही ढंग से भरने एवं समय पर जमा करने में आवश्यक सहयोग दिया जाए। साथ ही, जो मतदाता किसी कारणवश अपने मतदान क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं, वे भी अपने संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों को शिविर अवधि के दौरान मतदान केंद्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए शिविरों का सफल संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीसी रामनिवास यादव, ₹1.28 करोड़ की सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं

आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने एच.ई. हाई स्कूल, गिरिडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बस स्टैंड, गिरिडीह स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने SIR-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा उपस्थित बी.एल.ओ. एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने जिले के सभी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे 18 एवं 20 जुलाई को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचें, गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात