दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नौकरी छूटने के बाद पासपोर्ट और वीजा भी हो गया था गुम

दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दुबई में फंसे रहने के दौरान मौत के शिकार हुए गिरिडीह निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो के घर पर शोक में डूबे परिजन।

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे जनवरी 2026 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे, लेकिन दो महीने बाद नौकरी छूट गई।

 गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो (40) की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, लालचंद महतो जनवरी 2026 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। वहां करीब दो महीने तक काम करने के बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। नौकरी छूटने के बाद वे काम की तलाश में भटकते रहे। इसी दौरान उनका पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिसके कारण वे दुबई में ही फंस गए। वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और परिजनों की गुहार पर उनकी खोजबीन भी जारी थी।

कुछ दिन पहले दुबई में कार्यरत झारखंड के कुछ प्रवासी मजदूरों का उनसे संपर्क हुआ। उन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए लालचंद को भोजन उपलब्ध कराया और भारत वापस भेजने की कोशिश भी शुरू की थी। इसी बीच उनके साथियों ने परिजनों को लालचंद की मौत की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि लालचंद का परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उनके पिता दशरथ महतो वर्ष 2013 से मुंबई से लापता हैं। ऐसे में परिवार पूरी तरह संकट में आ गया है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा शव को भारत लाने की व्यवस्था करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत

सिकंदर अली ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी झारखंड के कई प्रवासी मजदूर विदेशों में फंस चुके हैं और कई की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गिरिडीह के द्वारका महतो और बोकारो के सत्येंद्र महतो का शव सऊदी अरब में पड़ा है। वहीं गिरिडीह के बगोदर निवासी महेंद्र महतो सऊदी अरब में फंसे हुए हैं, जबकि डुमरी के हुलास महतो दुबई की जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: सलैया गांव में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत 

उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद मजदूर विदेश जाने से सबक नहीं ले रहे हैं। सरकार को राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रुके और उन्हें विदेशों में ऐसी विषम परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश