वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए करीब ₹5 लाख करोड़, FY26 में ₹62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान

वित्त वर्ष 2025-26 में वेदांता का योगदान पिछले वर्ष की तुलना में 13.3 प्रतिशत बढ़ा

वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए करीब ₹5 लाख करोड़, FY26 में ₹62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान

वेदांता लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी खजाने में ₹62,722 करोड़ का योगदान देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में वेदांता का कुल सरकारी योगदान ₹4.83 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

मुंबई: विविध प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसई: 500295 और एनएसई: VEDL) ने अपनी 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी खजाने में ₹62,722 करोड़ का योगदान दिया है। यह रिपोर्ट देश निर्माण और पारदर्शी प्रशासनिक गवर्नेंस के प्रति वेदांता की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। यह योगदान कंपनी के संचालन से प्राप्त कुल राजस्व का 36 प्रतिशत है, जो भारत के आर्थिक विकास में उसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके साथ ही पिछले दस वर्षों में सरकारी खजाने में वेदांता का कुल योगदान बढ़कर ₹4,83,034 करोड़ हो गया है। कंपनी ने वित्तीय अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत मिशन को समर्थन देने पर विशेष ध्यान दिया है। वेदांता ग्रुप सरकारी खजाने में योगदान देने वाले भारत के शीर्ष तीन निजी क्षेत्र के समूहों में शामिल है।

सरकारी खजाने में यह योगदान वित्तीय वर्ष 2025-26 में वेदांता के सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन के कारण संभव हुआ। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर ₹1,74,075 करोड़ हो गया, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक राजस्व है। वहीं, EBITDA में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹55,976 करोड़ तक पहुंच गया। इसी प्रकार, कर पश्चात लाभ (PAT) 22 प्रतिशत बढ़कर ₹25,096 करोड़ हो गया। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत हुई है और शुद्ध ऋण-से-EBITDA अनुपात 1.22 गुना से सुधरकर 0.95 गुना हो गया, जो पिछले 14 तिमाहियों का सर्वश्रेष्ठ स्तर है।

वेदांता के विविध व्यवसाय पोर्टफोलियो, जिसमें जिंक-लेड-सिल्वर, एल्युमीनियम, कॉपर, आयरन ओर, स्टील, पावर, निकेल, क्रोम तथा ऑयल एंड गैस शामिल हैं, में मजबूत परिचालन प्रदर्शन के कारण कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग आग हादसे में बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार और 4 अधिकारी सस्पेंड

जिंक व्यवसाय ने ₹19,053 करोड़ के साथ सबसे अधिक योगदान दिया। इसके बाद एल्युमीनियम व्यवसाय (जिसे अब वेदांता एल्युमीनियम के रूप में सूचीबद्ध किया गया है) का योगदान ₹15,788 करोड़ और ऑयल एंड गैस व्यवसाय (जिसे अब वेदांता ऑयल एंड गैस के रूप में सूचीबद्ध किया गया है) का योगदान ₹11,697 करोड़ रहा। यह महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा क्षेत्र में वेदांता के विस्तारित एवं विविध पोर्टफोलियो को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति

वेदांता लिमिटेड की टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

सरकारी रॉयल्टी और प्रॉफिट पेट्रोलियम (₹14,840 करोड़):
इसमें राजस्थान, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक और असम की राज्य सरकारों को बॉक्साइट, लेड-जिंक, सिल्वर, आयरन ओर, क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस के लिए दी गई रॉयल्टी शामिल है। साथ ही, प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट के तहत भारत सरकार को दिया गया प्रॉफिट पेट्रोलियम भी इसमें शामिल है।

इनकम और कैपिटल पर टैक्स (₹8,290 करोड़):
इसमें सभी अधिकार क्षेत्रों में वैधानिक रिटर्न के तहत जमा किए गए कॉर्पोरेट इनकम टैक्स शामिल हैं।

अन्य टैक्स (₹11,897 करोड़):
इसमें निर्यात एवं आयात पर ₹5,980 करोड़ की ड्यूटी, ₹2,503 करोड़ का ऑयल सेस/एनसीसीडी, ₹1,252 करोड़ की बिजली शुल्क तथा ₹1,663 करोड़ का गैर-योग्य GST शामिल है।

इनडायरेक्ट टैक्स (₹21,777 करोड़):
इसमें सभी व्यवसायिक इकाइयों में वस्तुओं एवं सेवाओं की बिक्री पर CGST, SGST और IGST शामिल हैं।

विदहोल्डिंग टैक्स (₹3,188 करोड़):
इसमें पेरोल टैक्स तथा वेंडर एवं कॉन्ट्रैक्टर भुगतान पर स्रोत पर काटे गए कर शामिल हैं।

भारत सरकार को कॉर्पोरेट डिविडेंड (₹1,180 करोड़):
यह भुगतान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में भारत सरकार की 27.92 प्रतिशत हिस्सेदारी के माध्यम से किया गया।

कर पारदर्शिता वेदांता के व्यापक पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) एजेंडा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लगातार 11 वर्षों से जारी स्वैच्छिक एवं सक्रिय प्रकटीकरण के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य हितधारकों का विश्वास मजबूत करना और कॉर्पोरेट प्रशासन के सर्वोच्च मानकों को सुनिश्चित करना है। वेदांता के कर सिद्धांत बी-टीम रिस्पॉन्सिबल टैक्स प्रिंसिपल्स और एक्सट्रैक्टिव इंडस्ट्रीज ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव के अनुरूप हैं, जो जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस