Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
प्रोफेसर महालनोबिस के आर्थिक नियोजन और योगदान पर चर्चा
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रख्यात सांख्यिकीविद प्रो. पी. सी. महालनोबिस को याद करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, रिसर्च और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं (वाणिज्य संकाय) के विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों में निर्णय लेने, योजना बनाने और राष्ट्रीय विकास में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात सांख्यिकीविद प्रो. पी. सी. महालनोबिस की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के महत्व पर संक्षिप्त परिचय के साथ हुई। जिनके सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन में योगदान को विश्वभर में सराहा जाता है।


प्रो. महालनोबिस ने हमें सिखाया कि बिना सही आँकड़ों के कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। मैं चाहता हूँ कि हमारे बच्चे डेटा को पढ़ें, समझें और उसी आधार पर देश के लिए नीतियाँ बनाने लायक बनें। "विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, "चाहे बिजनेस हो, स्वास्थ्य हो या कृषि - हर जगह सांख्यिकी की जरूरत है। यह हमें अफवाहों से नहीं, तथ्यों से सोचने की ताकत देती है। हमारे बच्चों को डाटा एनालिटिक्स और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि यही नए भारत की मांग है।"
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


