Hazaribagh News: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने समाधान भवन में लगाया जनता दरबार
जमीन विवाद और कंपनी मुआवजे समेत आए 50 से अधिक मामले
बड़कागांव के समाधान भवन में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें भूमि विवाद और कंपनी मुआवजे से जुड़े लगभग 50 मामले सामने आए। इस दौरान उन्होंने डीसी, एसपी और बीडीओ को फोन कर जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
बड़कागाँव: समाधान भवन में प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह के सोमवार को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जिसमें दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थेl जिनमें से जमीन संबंधी विवाद, झगड़ा संबंधी, कंपनी के द्वारा जमीन का मुआवजा नहीं दिया जाना, विलेज मोबिलाइजर को कई महीनो से तनख्वाह बंद से संबंधित तकरीबन 50 मामले आये।
वही सोनू मुंडा के घर के परिवार का देहांत हो जाने से क्रियाकर्म हेतु कुछ सहयोग राशि की मांग जिसके लिए पूर्व विधायक के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया l पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों जैसे डीसी, एसपी ,सीओ,बीडीओ को कॉल किया और समस्या के समाधान करने का प्रयास कियाl

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


