Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान

कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी बैठक में मुख्य रूप से मौजूद

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
(जनता दरबार में उपायुक्त भुवानिया)

देवघर समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें महींया सम्मान योजना, राशन कार्ड और भू-राजस्व से जुड़े मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

देवघर: जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन तथा आवास से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पीएम किसान योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन तथा राजस्व से संबंधित कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन किया गया।

समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके। जनता दरबार के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी