रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ

छह शॉर्ट फिल्म और दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में शामिल हैं

रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
(चित्रपट फिल्म फेस्टिवल धूम)

रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू के फिल्मकारों द्वारा निर्मित 8 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। इसके साथ ही, फेस्टिवल की स्मारिका में पलामू के लेखकों की रचनाएं शामिल होंगी और रील प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने सोशल मीडिया पर शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

पलामू: आगामी 26 से 28 जून तक रांची के सरला विरला विश्वविद्यालय में आयोजित  चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू के फिल्म मेकर्स द्वारा निर्मित आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। इन आठ फिल्मों को स्क्रीनिंग के लिए चयन किया गया है। इनमें छह शर्ट फिल्म व दो डॉक्यूमेंट्री फिल्म शामिल है। फिल्म फेस्टिवल आयोजन समिति की ओर से एनके सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से चयनित फिल्मों की जानकारी प्रकाशित की।

ज्ञात हो कि रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय कैंपस में आगामी 26 से 28 जून तक इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जहां चयनित फिल्मों का प्रदर्शन के साथ साथ पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन में कई बड़ी फिल्मी हस्तियों का भी आगमन होगी। श्री सिंह ने बताया कि झारखंड में फिल्म निर्माण की भरपूर संभावनाएं है। युवाओं को अच्छी फिल्म निर्माण में प्रोत्साहित करना इस फेस्टिवल का एक उद्देश्य है। इस फेस्टिवल में झारखंड के निर्माता - निर्देशकों की कुल 84 फिल्में आई थी जिनमें से 67 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। 

पलामू के इन फिल्मों पर रहेगी नजर 

पलामू से इस फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए जिन आठ फिल्मों का चयन हुआ है उसमें मेलोडी थियेटर एंड फिल्म्स तथा भूमिका फिल्म्स के संयुक्त बैनर तले निर्मित दो फिल्म मिसिंग डायरी व सिगरेट रहस्य, प्रवीण तिवारी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म माही, यंग स्टार ग्रुप की फिल्म दहाड़ और मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत जय मां काली पर लोगो की विशेष नजर रहेगी। मासूम आर्ट ग्रुप की एक अन्य शॉर्ट फिल्म बोलो नहीं करो कि भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इस फिल्म को पलामू के कलाकारों की मौजदगी में शिमला में शूट किया गया है। इसके अलावा पलामू के फिल्मकारों द्वारा निर्मित दो डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी इस फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। 

स्मारिका में भी दिखेगा पलामू 

फिल्म फेस्टिवल के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा एक स्मारिका का भी विमोचन किया जायेगा। स्मारिका कमेटी के नवीन सहाय ने बताया कि इस पुस्तक में भी पलामू की झलक दिखेगी। रवि शंकर पांडेय,  प्रभात मिश्रा सुमन, राणा अरुण सिंह सहित कई लेखकों को फिल्म से जुड़ी रचनाएं इस स्मारिका में रहेगी। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प

रील बनाने में भी पलामू आगे

आयोजन समिति के द्वारा इसके प्रसार प्रचार के लिए एक रील मेकिंग की प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें भी पलामू के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खास कर नवोदित कलाकार प्रकाश संगम की एक रील ने सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए 170K का आंकड़ा छू लिया है। इसके अलावे राज प्रतीक पाल, अमर कुमार भांजा, अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों ने भी रील के माध्यम से पलामू की उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म फेस्टिवल को लेकर पलामू के सिनेप्रेमी दर्शक व कलाकारों में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें: अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी