Palamu News: दमदमी गांव में माइंस के गहरे गड्ढे में डूबा युवक, तलाश जारी; ग्रामीणों में आक्रोश
हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचकर कर रहे निगरानी
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित दमदमी गांव के समीप माइंस के एक गहरे जलभराव वाले गड्ढे में युवक लवकुश कुमार के डूबने की आशंका से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ माइंस के एक गहरे गड्ढे में एक युवक के डूब जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता युवक की पहचान पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार के रूप में हुई है।
पानी में जाने के बाद नहीं लौटा युवक
जानकारी के अनुसार, लवकुश कुमार माइंस के गड्ढे में भरे पानी के पास गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक कोई सुराग न मिलने पर स्थानीय लोगों द्वारा उसके गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों में भारी आक्रोश
समाचार लिखे जाने तक लापता युवक लवकुश कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन का अभियान लगातार जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि युवक के मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
