पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जन समाधान दिवस
पलामू के जन समाधान दिवस में आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को अनाथ आश्रम छोड़ने की गुहार लेकर पहुंची। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही महिला को ₹5000 मासिक की सरकारी सहायता स्वीकृत कर ढांढस बंधाया।
पलामू: प्रत्येक बुधवार की भांति इस सप्ताह भी समाहरणालय सभागार में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।इसी दौरान एक अत्यंत भावुक मामला सामने आया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
एक महिला ने उपायुक्त को बताया कि कम उम्र में ही उसके पति का निधन हो गया, जिसके बाद वह अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के पालन-पोषण के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है। महिला ने कहा कि उसके पास बच्चे की देखभाल एवं भरण-पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, इसलिए वह बच्चे को किसी अनाथ आश्रम में रखने को मजबूर हो रही है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रह सके।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
