Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना

पीड़ित दुकानदार अमन वर्मा ने दर्ज कराई लिखित प्राथमिकी

Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
(फ़ोटो)

पाकुड़ के पाकुड़िया हाटपारा में एक शातिर युवक ग्राहक बनकर सोने-चांदी की दुकान से चार पीस सोने के नाक के टॉप्स चोरी कर फरार हो गया। संदेह होने पर दुकानदार अमन वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें चोरी की लाइव वारदात दिखने के बाद आरोपी राहुल अंसारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया हाटपारा स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ग्राहक बनकर आए एक शातिर युवक ने दुकानदार की आँखों में धूल झोंककर सोने के चार पीस नाक के टॉप्स पार कर दिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर दुकानदार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोंगलाबाँध निवासी अमन वर्मा (उम्र करीब 20 वर्ष) की पाकुड़िया हाटपारा में सोना-चांदी की दुकान है। मंगलवार (02 जून 2026) की सुबह करीब 10:30 बजे राहुल अंसारी नाम का एक युवक (पिता: गयासुद्दीन मियाँ उर्फ चंदेला मियाँ, निवासी: मोंगलाबाँध) उसकी दुकान पर आया। उसने दुकानदार से अपनी बीवी के लिए सोने के नाक के टॉप्स दिखाने को कहा। दुकानदार अमन ने एक लाल रंग के चौड़े डिब्बे में रखे करीब 20 पीस नाक के टॉप्स उसके सामने रख दिए। आरोपी ने उन्हें देखा और बाद में आकर लेने की बात कहकर वहाँ से चला गया।

कुछ ही देर बाद आरोपी युवक दोबारा दुकान पर आया और फिर से नाक के टॉप्स देखने की मांग की। इस दौरान उसने ₹3,200 की कीमत का एक सोने के कान का टॉप्स खरीदा। आरोपी के जाने के बाद जब पीड़ित दुकानदार अमन वर्मा ने डिब्बे की जांच की, तो उसे नाक के टॉप्स कम होने का शक हुआ। संदेह होने पर दुकानदार ने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि जब राहुल अंसारी पहली बार दुकान आया था, तभी उसने नजरें बचाकर डिब्बे से 04 पीस सोने के नाक टॉप्स वापस कर दिए और दावा किया कि उसने सिर्फ दो ही पीस चुराए थे। हालांकि पीड़ित को पूरा विश्वास है की बाकी की दो पीस भी उसी के पास है। इसे वह छुपा रहा है इसके बाद पीड़ित दुकानदार अमन वर्मा आरोपी को पड़कर पाकुरिया थाना पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया और मामले की लिखित शिकायत प्रथम की दर्ज कराई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और बाकी बचे आभूषण बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश  Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक