Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक
नगर भ्रमण में सामने आए मुद्दों पर हुई चर्चा
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें लाखे मजार जल जमाव के समाधान और नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान के निर्देश दिए गए। डीसी ने स्पष्ट किया कि बिना व्यवस्थित जल निकासी, बिजली और भूमि विवरण के किसी भी भवन का नक्शा पास नहीं किया जाएगा।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा हेतु उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर भ्रमण के दौरान संज्ञान में आए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने लाखे मजार के समीप जल जमाव की समस्या पर गंभीरता व्यक्त करते हुए टाउन प्लानर को इसके स्थायी समाधान हेतु प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (पीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी भवन का नक्शा तब तक स्वीकृत नहीं किया जाए जब तक वहां व्यवस्थित जल निकासी की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा भूमि संबंधी सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं हों।

बैठक में सिटी मैनेजर के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता,सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, सहायक नगर आयुक्त एवं अन्य उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
