उपायुक्त हेमन्त सती का बड़ा एक्शन; जेपी नारायण केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सर्विलांस रूम की हुई समीक्षा

उपायुक्त हेमन्त सती का बड़ा एक्शन; जेपी नारायण केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण
(फोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, खुला जेल पुनर्वास केंद्र और निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की विधिक व बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की और कार्यकारी एजेंसी को मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण जेल परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय कारा का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुलाकाती कक्ष पहुंचकर कैदियों के परिजनों से बातचीत की तथा कैदियों के लिए लाई जा रही सामग्रियों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कारा परिसर में संचालित पारा लीगल सेल के वॉलेंटियर से बातचीत कर कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए पेयजल व्यवस्था, शौचालय, शेड, सीसीटीवी सर्विलांस रूम, वॉच टावर एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने होमगार्ड जवानों के कार्यों का भी जायजा लिया। इसके अलावा जेल परिसर के भीतर संचालित प्रिंटिंग प्रेस, फाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, हैंडलूम एवं पावरलूम इकाई का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कारा के किचेन, अस्पताल वार्ड तथा दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।

हजारीबाग खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

इसके उपरांत उपायुक्त ने हजारीबाग खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सजायाफ्ता कैदियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी कैदियों के आधार कार्ड निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। परिसर में स्थित पशु शेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कैदियों ने पशुपालन के क्षेत्र में प्रशिक्षण की इच्छा व्यक्त की, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण

अपने भ्रमण के क्रम में उपायुक्त हेमन्त सती ने निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण मानचित्र एवं प्रगति से संबंधित बिंदुओं के साथ विस्तृत बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर

पुराने समाहरणालय भवन परिसर का भ्रमण

इसके पश्चात उपायुक्त ने पुराने जिला समाहरणालय परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित पुराने एवं निष्क्रिय भवनों की वर्तमान उपयोगिता एवं संभावित उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं