कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
मशीन के बकेट से गर्दन दबाने का आरोप
कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे निवासी 22 वर्षीय अफरोज आलम की गुजरात के भरूच (नोबीपुर थाना क्षेत्र) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुजरात में पोपलेन ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले अफरोज के पिता नेजाम अंसारी ने मशीन के बकेट से गर्दन दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह शव पैतृक गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, वहीं परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे निवासी अफरोज आलम (22) की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अफरोज आलम, नेजाम अंसारी के पुत्र थे और गुजरात के भरूच जिला स्थित नोबीपुर थाना क्षेत्र में पोपलेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, रविवार 17 मई को अफरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बुधवार सुबह जैसे ही शव उनके आवास पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बाद में गजरे स्थित कब्रिस्तान खांड़ी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने झारखंड सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
