Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
राजीव रंजन को मिला बोकारो नगर डीएसपी का प्रभार
झारखंड सरकार द्वारा डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादले के तहत बोकारो जिले में भी व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बोकारो: राज्य सरकार द्वारा डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादले के क्रम में बोकारो जिले में भी व्यापक प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बोकारो में पदस्थ सभी पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए नई जगहों पर तैनाती दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय झारखंड पवन कुमार को बोकारो मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं राजीव रंजन (परिवीक्षाधीन) को बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक, अजय प्रसाद को यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार को सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक तथा रविन्द्र कुमार सिंह को बेरमोअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
