Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

एनएसएस के तत्वावधान में प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित
(फ़ोटो)

तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और पोक्सो अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी पोक्सो एक्ट और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की, जिससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ी।

तेनुघाट: महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। 12 मई को तेनुघाट महाविद्यालय एनएसएस के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं पोक्सो अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने की। 

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भजन लाल महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट एवं जूता जरूर पहनें तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साइबर क्राइम और पोक्सो पर चर्चा की। इसके अलावा प्रो. संजीव कुमार महाराज ने साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए और पोक्सो अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया। 

उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. संजीव कुमार महाराज, प्रो. प्रेम सागर प्रसाद, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. रावण माँझी, एन एस एस पदाधिकारी तथा प्रमोद कुमार, प्रधान सहायक एवं  विनय कुमार यादव, लेखा सहायक सहित  चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजीव कुमार महाराज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज श्रीकांत प्रसाद ने किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित