Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें

स्पष्टीकरण के नाम पर 'मुद्रा मोचन' और वसूली के खेल का हुआ खुलासा

Giridih News:
(फ़ोटो)

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड सभागार में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक में आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा गया। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी निर्देशानुसार 10 तारीख तक अनाज उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। बैठक में राशन वितरण में देरी, ऑपरेटरों की दलाली और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी जैसे गंभीर मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

गिरिडीह: "राशन वितरण से पहले अनाज गोदाम में होना चाहिए, लेकिन यहां महीने के अंत में 28 तारीख को खाद्यान्न पहुंचता है। यह शोषण नहीं तो और क्या है?" जमुआ प्रखंड सभागार में मंगलवार को आयोजित फेयर प्राइस डीलरों की बैठक में आपूर्ति विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। गिरिडीह जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने दो टूक कहा - "आपूर्ति महकमा कार्यशैली सुधारे, वर्ना यह लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।"  

बैठक में क्यों गरमाया माहौल  

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने की, संचालन नन्दलाल पांडे ने किया।  कुछ डीलरों ने आरोप लगाया कि रोस्टर तोड़कर मनमाने तरीके से राशन भेजा जा रहा है। पूर्वी क्षेत्र में राशन भेजा जाना चर्चा का विषय रहा।इस पर माहौल गर्म हो गया। जिला अध्यक्ष बंसल ने कहा कि हर माह रोस्टर चेंज किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।  

डीलरों ने खोला 'शोषण का चिट्ठा'  

1. समय पर राशन नहीं: झारखंड सरकार का निर्देश 10 तारीख तक राशन पहुंचाने का है, लेकिन जमुआ में 28 तारीख तक अनाज दिया जाता है।  
2. सिर्फ नमक की सप्लाई: इस महीने एक सप्ताह तक डीलरों को सिर्फ नमक भेजा गया  
3. अफसरों में तालमेल नहीं: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम, डीएसडी और ऑपरेटर के बीच कोई समन्वय नहीं।  
4. स्पष्टीकरण के नाम पर खेल: कुछ दुकानदारों को स्पष्टीकरण भेजकर 'मुद्रा मोचन' यानी वसूली की गई।  
5. ऑपरेटरों की दलाली: पूर्व के ऑपरेटर अभी भी दलाली में लिप्त हैं।  

जिला अध्यक्ष की 3 बड़ी चेतावनी  

1. 10 तारीख डेडलाइन: "हर माह 10 तारीख तक पूर्ण रूप से खाद्यान्न डीलरों को मिलना चाहिए। 20 तारीख का आश्वासन मंजूर नहीं।"  
2. डीएसडी पर रोक: "बिना खाद्यान्न भेजे डीएसडी करना अनुचित और गैरकानूनी है।"  
3. दलाली बंद करो: "ऑपरेटर दलाली का काम बंद करें। समय पर अनाज मिले, वर्ना डीलर संघ शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।"  

Read More.. Giridih News: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

आपूर्ति महकमा का पक्ष  

बैठक में मौजूद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डीलरों को आश्वासन दिया कि अब हर माह 20 तारीख तक सभी डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन जिला अध्यक्ष बंसल ने इसे नाकाफी बताया और सरकारी निर्देश के अनुसार 10 तारीख तक आपूर्ति पर अड़े रहे।  

Read More.. Giridih News: ₹43 लाख की बोली से डरी नीलामी, बस पड़ाव हुए वीरान: जिला परिषद में जनसमस्याओं पर उठे सवाल  

कौन-कौन रहे मौजूद  

बैठक में संरक्षक निजामुद्दीन, मोहन दास, रजाक अंसारी, कोदन मंडल, चेतलाल राम, अनिल विद्यार्थी, मोहम्मद रजाक अंसारी, अर्जुन सिंह, आनंद कुमार पासवान, करिश्मा देवी, मोहम्मद तसलीम, किरण वर्मा, अर्जुन राम गुप्ता समेत सैकड़ों डीलर शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।  

Read More.. Giridih News: 30 हाथियों के झुंड ने किसानों की 8 एकड़ फसल रौंदी, घरों को पहुंचाया नुकसान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
Sahebganj News: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर फोड़े खाली मटके
छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त