Giridih News: ₹43 लाख की बोली से डरी नीलामी, बस पड़ाव हुए वीरान: जिला परिषद में जनसमस्याओं पर उठे सवाल
ऊंची दरों के कारण ठेकेदारों ने किया नीलामी का बहिष्कार
गिरिडीह जिला परिषद की बोर्ड बैठक में भारी हंगामे के बीच बगोदर, डुमरी और धनवार बस पड़ावों की नीलामी ठप हो गई। ₹43 लाख तक की ऊंची बेस प्राइज के कारण ठेकेदारों ने प्रक्रिया का बहिष्कार किया। वहीं, डीडीसी ने पेयजल संकट और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए शो-कॉज जारी किया।
गिरिडीह: जिला परिषद सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष मुनिया देवी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक शाम तक चली, लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान नहीं निकल सका। बैठक में सबसे ज्यादा हंगामा बस पड़ावों की नीलामी को लेकर हुआ। बगोदर, डुमरी और धनवार बस पड़ाव की वार्षिक दर इतनी ऊंची रखी गई कि कोई ठेकेदार बोली लगाने ही नहीं पहुंचा और नीलामी प्रक्रिया बीच में ही लटक गई।
ठेकेदारों ने किया बहिष्कार, दर घटाने का प्रस्ताव
बैठक में बगोदर बस पड़ाव की वार्षिक नीलामी दर ₹43,88,400, डुमरी की ₹16,26,577 और धनवार की ₹4,60,050 तय की गई। सदस्यों ने माना कि बाजार भाव के मुकाबले ये दरें काफी अधिक हैं। नतीजा, नीलामी में एक भी बोलीदाता शामिल नहीं हुआ। अब न्यूनतम राशि के पुनर्निर्धारण के लिए प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।
'बैठकों में सिर्फ खानापूर्ति, जमीन पर जीरो'
पीएचईडी की लापरवाही पर भड़कीं डीडीसी
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
