Hazaribagh News: टेक सखी 2026 अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों का योगदान, छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स

टाउन हॉल में छात्राओं हेतु विशेष साइबर कार्यशाला संपन्न

Hazaribagh News: टेक सखी 2026 अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों का योगदान, छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स
(फ़ोटो)

हजारीबाग के टाउन हॉल में आयोजित 'टेक सखी 2026' कार्यशाला में अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञों ने छात्राओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डिजिटल बेटी शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में फिशिंग और डेटा चोरी जैसे खतरों से बचने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए।

हजारीबाग: शहर में छात्राओं एवं युवतियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा पर आधारित टेक सखी 2026 कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल, हजारीबाग में किया गया। यह कार्यक्रम तरंग समूह के पहल से डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों ने विशेष योगदान देते हुए छात्राओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। 

विशेषज्ञों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग हमला, सोशल इंजीनियरिंग एवं डाटा चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय विस्तार से समझाए। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वास्तविक साइबर हमलों के उदाहरणों के माध्यम से इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ सौरव विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह हर व्यक्ति के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना बेहद आवश्यक है, क्योंकि जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, वहीं चयनित प्रतिभागियों को उपहार हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस पहल को समाज में डिजिटल सुरक्षा एवं तकनीकी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी