Pakur News: प्रखंड कार्यालय एवं अंचलों में कार्यों की समीक्षा, लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Pakur News: प्रखंड कार्यालय एवं अंचलों में कार्यों की समीक्षा, लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश
(फ़ोटो)

पाकुड़ प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों और विभिन्न शाखाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर बल दिया।

पाकुड़: प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा उपायुक्त का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के फाइलों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनता के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष का भी जायजा लिया। इस दौरान सभी ऑपरेटरों को नियमों के अनुरूप कार्य करने एवं लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी