राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंच गठित, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
पारिवारिक विवाद, वाहन दुर्घटना दावा और ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा
जमुई व्यवहार न्यायालय में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला जज के निर्देश पर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु 11 विशेष बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों के माध्यम से बैंकिंग, बिजली, पारिवारिक और चेक बाउंस जैसे लंबित वादों को आपसी सहमति और सुगमता के साथ निपटाया जाएगा।
जमुई: व्यवहार न्यायालय में आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के निर्देश पर मामलों के सुगमतापूर्वक निस्तारण के लिए कुल 11 बेंच बनाए गए हैं। व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी , अधिवक्ता और अधीनस्थ कर्मी गठित बेंच में शामिल हैं। बेंच संख्या एक में एडीजे सत्यनारायण शिव हरे के साथ साधना कुमारी अधिवक्ता रहेंगी।
इस बेंच में मोटर वाहन दुर्घटना वाद, परिवार न्यायालय में लंबित वाद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का निष्पादन किया जाएगा। बेंच संख्या दो में पोक्सो कोर्ट के एडीजे महेश्वर दुबे के साथ अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे रहेंगे। यहां ट्रैफिक चालान मामलों को निपटाया जाएगा। बेंच संख्या तीन में एडीजे अमोद कुमार के साथ अधिवक्ता सुमन कुमारी रहेंगी।

इस बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मेधा मनीषा और मनीषा कुमारी के कोर्ट के लंबित वादों की भी सुनवाई होगी। बेंच संख्या ग्यारह में न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन के साथ अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा रहेंगे। यहां उनके कोर्ट के लंबित वाद के साथ श्रम, दूरभाष , मापतौल और खनन विभाग के वादों की निस्तारित किया जाएगा। उधर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने बताया की बैंचों का गठन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है।
इसके जरिए लोग सुगमता से अपने वादों का निस्तारण कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 09 मई को निर्धारित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में यथोचित सहयोग करें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
