Hazaribagh News: खेलों को मिलेगी नई उड़ान: सांसद मनीष जायसवाल ने आधारभूत संरचना सुधारने पर दिया जोर

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर होगा खेलों का विस्तार

Hazaribagh News: खेलों को मिलेगी नई उड़ान: सांसद मनीष जायसवाल ने आधारभूत संरचना सुधारने पर दिया जोर
(फ़ोटो)

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के विभिन्न खेल संघों के साथ बैठक कर खेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने और 'सांसद खेल महोत्सव' आयोजित करने पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।

हजारीबाग: लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र के खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को लेकर लगातार प्रयत्नशील रहते हैं और इसी कड़ी में बुधवार की शाम को हजारीबाग के सांसद सेवा कार्यालय में उन्होंने जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने सभी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनसे संबंधित खेल की आधारभूत संरचना की मजबूती पर चर्चा की और सभी संघों से जरूरी प्रस्ताव आमंत्रित किए। साथ ही उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर विविध खेलों की प्रतिस्पर्धा का व्यापक आयोजन करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की।

ज्ञात हो कि सांसद मनीष जायसवाल बीते कई वर्षों से लगातार ग्रामीण स्तर पर  फुटबॉल का झारखंड राज्य में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 'नमो फुटबॉल टूर्नामेंट' आयोजित करते आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट को उन्होंने हजारीबाग में आगे बढ़ाते हुए संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम की आधारभूत संरचना में आमूल-चूल परिवर्तन कर इसे राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ावा दिया है। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में सभी छोटे-बड़े खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विभिन्न खेल संघों के अधिकारियों के साथ एक-एक कर अलग से बैठक करेंगे और उनसे सुझाव एवं प्रस्ताव लेकर भविष्य में काम करेंगे ताकि हर खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले और उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।

इस विशेष अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ मुख्य रूप से हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ, हजारीबाग जिला वॉलीबॉल संघ, हजारीबाग जिला राइफल शूटिंग संघ, हजारीबाग जिला फुटबॉल संघ, हजारीबाग जिला हॉकी संघ, हजारीबाग जिला चेस संघ, हजारीबाग जिला आर्चरी संघ, हजारीबाग जिला कबड्डी संघ, हजारीबाग जिला एथलेटिक संघ, हजारीबाग जिला कराटे संघ, हजारीबाग जिला ताक्वांडो संघ और हजारीबाग जिला खो-खो संघ सहित अन्य संघों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए और सांसद मनीष जायसवाल को इस सार्थक पहल के लिए विशेष आभार जताया।

मौके पर विशेष रूप से सांसद सुपुत्र करण जायसवाल, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, विभिन्न खेल संघ के अधिकारी बंटी तिवारी, राकेश रंजन, नीलेन्दु जयपुरियार, विजय कुमार सिंह, मनमीत अकेला, अनवर हुसैन, कौलेश्वर गोप, हेमंत कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार, उदय कुमार, राखी कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी