Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर
लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। विद्यालय की छात्रा चांदनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
गिरिडीह: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल खरगडीहा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा है, जहाँ सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चांदनी कुमारी ने मारी बाजी, विद्यालय की छात्रा चांदनी कुमारी ने कुल 475 अंक 95 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन




