Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

प्रेझा फाउंडेशन की अहम भूमिका सामने आई

Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित
(फोटो)

कोडरमा के कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथियों ने छात्रों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षणार्थी चेन्नई के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोडरमा: गुरुवार को कल्याण गुरुकुल, कोडरमा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार हेतु प्रस्थान की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं सब मेजर जी के चौधरी उपस्थित रहे। उनके आगमन से छात्रों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। 

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राजेंद्र राय द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थी रोजगार हेतु चेन्नई प्रस्थान कर रहे हैं। छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो उन्हें औद्योकगिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रवि जैन ने छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आप सभी को एक सशक्त अवसर प्राप्त हुआ है। अपने कौशल और मेहनत के बल पर आगे बढ़ें और अपने परिवार एवं राज्य का नाम रोशन करें। 

कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन की ओर से मो. शादाब (एरिया मैनेजर), राजेंद्र राय (प्राचार्य), समशेर सिंह (लॉजिस्टिक ट्रेनर) एवं पंकज कुमार (लॉजिस्टिक ट्रेनर) सहित समस्त गुरुकुल स्टाफ उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार प्रेझा फाउंडेशन कल्याण विभाग झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही है। जिला प्रशासन के सहयोग तथा कल्याण गुरुकुल के माध्यम से हुनर के साथ रोजगार मुहैया कराती नजर आ रही है। झारखंड राज्य में प्रेझा फाउंडेशन 28 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज, 1 आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रही है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
Sahebganj News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित