Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
पारंपरिक वेशभूषा में दिखीं महिलाएं और युवतियां
साहिबगंज के साक्षरता चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें 5100 महिलाओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। 9 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कथा, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति और ब्रह्म भोज के साथ होगा।
साहिबगंज: काटरगंज क्षेत्र के साक्षरता चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 11 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य-दिव्य और अद्वितीय शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। अयोध्या से पधारे अयोध्या दास महाराज की अगुआई तथा काशी से पधारे डॉक्टर हरेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 5100 क्षेत्रवासी महिलाओं व युवतियों ने अपने सिर पर कलश रखकर भाग लिया।
महायज्ञ के शुभारंभ से पहले निकाली गई इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में बदल दिया, जिससे वारावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इस दौरान सभी श्रद्धालु पारंपरिक वेश-भूषा में सजी-धजी नजर आईं, जिससे यात्रा में चार चांद लग गए।
धार्मिक नारों से गूंजा वातावरण

भगवान की लीलाओं व धार्मिक प्रसंगों का होगा वर्णन
9 दिनों तक चलने वाली इस लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा में विद्वान और प्रसिद्ध वक्ताओं द्वारा भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा, रासलीला तथा कीर्तन का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक होगा। समिति के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं को समझ सके। वहीं, विद्वान पंडित अयोध्या दास महाराज व डॉक्टर हरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला, राज्य और देशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, संसार का कल्याण, मानव का उत्थान और शांति के लिए इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
भक्ति और आस्था का अनूठा संगम
कथा के समापन के बाद 17 अप्रैल को हवन और पूर्ण आहुति का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्म भोज का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल यादव, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे, केदार यादव, आदित्य यादव, कई राज्यों से आए साधु-संत, हजारों श्रद्धालु सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और भक्तों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और आस्था का एक अनूठा संगम बनकर सामने आया है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
