Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
विशेष जांच टीम ने मामले की जांच शुरू की
हजारीबाग में बहुचर्चित वित्तीय अनियमितता मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में तीन पुलिसकर्मी और उनकी पत्नियों की संलिप्तता सामने आई है। करीब 15 करोड़ 40 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
हजारीबाग: जिले में सामने आए बहुचर्चित वित्तीय अनियमितता मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी—पंकज, शंभू और रजनीश—के साथ-साथ पंकज और शंभू की पत्नियों को भी जेल भेजा गया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों की पत्नियां भी कथित वित्तीय घोटाले में संलिप्त थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिन भर चली कार्रवाई के तहत सबसे पहले तीनों पुलिसकर्मियों का सदर अस्पताल हजारीबाग में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुछ समय बाद उनकी पत्नियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें भी जेल भेज दिया गया।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला व्यापक स्तर का हो सकता है और आने वाले दिनों में इसमें और भी बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों व लेन-देन की पड़ताल जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है, वहीं आम जनता में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
